Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ में बुधवार को भामाशाह की ओर से स्कूली बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि गणेश नारायण की ओर से चलाए जा रहे अभियान सर्दी की वर्दी के तहत कक्षा प्रथम से पांच तक के बच्चों को भामाशाह सोहनलाल माली व सर्दी की वर्दी सहयोग के तहत स्कूल को नि:शुल्क स्वेटर प्राप्त हुए। जिन्हें बच्चों को वितरित किया गया। साथ ही बच्चों को सर्दी में अपना ख्याल रखने के बारे में बताया गया। विद्यालय प्रबंधन ने भामाशाह का उक्त पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।


