Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsअग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद की कार्यकारिणी गठित

अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद की कार्यकारिणी गठित


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद की वार्षिक मिटिंग बुधवार को पार्श्वनाथ धर्मशाला में हुई। इसमें उपस्थित सभी सदस्यो की सहमति से अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

वहीं कोषाध्यक्ष ने पूर्व वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक हंसराज जैन, विनोद जैन, प्रशांत जैन, राजकुमार जैन, मुकेश जैन, जितेन्द्र जैन को मनोनीत किया गया। जबकि अध्यक्ष जितेंद्र जैन (सावर) को बनाया। इसी प्रकार उपाध्‍यक्ष सुनील जैन (कालेड़ा), मंत्री राहुल गोयल (बास्टा), कोषाध्यक्ष पंकज जैन (सावर), प्रचार-प्रसार मंत्री राजेश जैन (बास्टा), संगठन मंत्री हेमराज जैन (गुडगांव), सहमंत्री आनंद जैन, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विकास जैन (टोरडी), सामाजिक प्रकोष्ठ बसंत जैन, व्यापार प्रकोष्ठ धर्मचंद जैन (कालेड़ा), विवाह प्रकोष्ठ विकास जैन (कालेड़ा) को मनोनीत किया।

इसी तरह राजनीति प्रकोष्ठ में पंकज जैन, शैक्षणिक प्रकोष्ठ दिनेश जैन (घटियाली), चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रमोद जैन (कालेड़ा) को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d