ग्रामीणों ने जनसुनवाई में दिया परिवाद
Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव पंचायत के लोगों ने नेकचाल सड़क मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को जनसुनवाई में जिला कलक्टर को परिवाद सौपा है।
वही जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर परिवाद दर्ज किया गया। ग्रामीणों की ओर से दिए गए परिवाद में बताया कि उपखंड मुख्यालय देवली से ग्राम पंचायत देवली गांव को जोड़ने वाले नेकचाल बालाजी मार्ग का करीब सवा 200 मीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। वहीं कीचड़ से दुर्घटना का कारण बन रहा है। डूब क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग उक्त सड़क के क्षतिग्रस्त होने से परेशान है। यह संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद भू प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर गई तथा सीमाकंन किया गया। परिवाद में उक्त क्षतिग्रष्त सड़क पर पक्का निर्माण किए जाने की मांग की है। परिवाद सौपने में नानूलाल चौधरी, गोपाल मीणा, सीताराम समेत शामिल थे। वहीं जिला कलक्टर ने एसडीओ देवली को वीसी के माध्यम से निर्देश दिए।



