Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला के प्रतिभावान छात्र रवि कुमार बैरवा का 69वीं राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट अंडर 17 में राजस्थान टीम में चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य रवि कुमार मीणा के अनुसार छात्र रवि कुमार बैरवा 26 से 31 जनवरी तक रांची झारखंड में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय हॉकी अंडर 17 प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से भाग लेंगे। छात्र की सफलता में स्थानीय शारीरिक शिक्षक अतुल कुमार चोटिया का भी योगदान है।


