अब गोवर्धन पूजन पर रहेगी नजर
Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व उमंग के व धार्मिक आस्था, श्रद्धा साथ मनाया गया। उधर, देवली थाना पुलिस भी लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था संभालती रही।
इस मौके पर छोटी-मोटी आगजनित घटनाओं को छोड़कर शांति रही। दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक शहर में किसी भी तरह की कोई आग जनित घटना नहीं हुई है। जबकि क्षेत्र के दाता गांव में बीती रात 10:30 बजे चारे की पुलियों में आग लग गई। इसकी सूचना पर नगर पालिका देवली के दमकल मौके पर पहुंची तथा ग्रामीण व दमकल के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

इसके बाद अजमेर-कोटा बायपास स्थित नाना होटल के सामने भी कचरे में आग लग गई। लोगों की सूचना पर दमकल वाहन गई और आग पर काबू पाया।इस दौरान दमकलकर्मी नीरज चौधरी, ऋषिराज, प्रद्युम्न सिंह, रमेश मीणा समेत कर्मचारी दमकल पर अलर्ट थे। उल्लेखनीय है कि हर बार दीपावली व गोवर्धन पूजन की रात अग्निकांड का अंदेशा व भय रहता है। ऐसे में त्योहार शांति के साथ गुजर जाए, इसकी लोग कामना भी करते हैं।




