14 नवम्बर से 17 तक फिर ठंड का होगा एहसास
Deoli News 13 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली की रात को शहरवासियों को पहली बार तेज ठंड का अहसास हुआ। लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा।


शाम होते ही बीती रात पारा लुढ़कने लगा, इस बीच ठंड ने पूरे शहर को आगोश में ले लिया। महालक्ष्मी पूजन के बाद लोग दीपावली की राम राम करने बाहर निकले तो तेज ठंड महसूस हुई। वहीं रात 10 बजे बाद तो लोगों को कम्बल, रजाइयों का इस्तेमाल करना पड़ा। मौसमी पूर्व अनुमान के मुताबिक 14 नवम्बर से 17 नवम्बर को फिर रात को तेज ठंड महसूस होने का अनुमान है।

इस अवधि में दिन का न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शहर में सर्दी को देखते हुए तिब्बती शरणार्थी बाजार के अलावा हर साल मुख्य बाजार में अस्थाई तौर पर लगने वाली गर्म कपड़े की दुकान भी सज गई है। जिन पर लोग ऊनी कपड़े खरीदने लगे हैं।


