Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मंगलवार शाम देवली में मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। सीजन की अब तक की सबसे तेज और पर्याप्त बारिश मानी जा रही इस बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया।
कई जगह नालियां ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर बहता नजर आया। तेज बारिश के चलते तहसील परिसर सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया। शहर के छतरी चौराहे पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी जगह-जगह पानी भर गया। बारिश के कारण कुछ ही देर में शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और मौसम सुहावना हो गया। वहीं देवली के आसपास के गांवों में भी जमकर बारिश होने की जानकारी सामने आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इस बारिश से राहत मिली।
शाम करीब 7 बजे के बाद भी कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव के दृश्य सामने आए। बारिश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़कों पर बहता पानी और जलभराव साफ दिखाई दे रहा है।
बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, एबीवीपी ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


