Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांवरिया के भक्तों की राह आसान कर रही है, "देवली समिति"

सांवरिया के भक्तों की राह आसान कर रही है, “देवली समिति”


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण सेवा समिति हनुमान नगर देवली की ओर से बमोर (टोंक) से मंडफिया सांवलिया मंदिर के लिए पदयात्रा पर निकले करीब 400 श्रद्धालुओं का देवली में स्वागत किया गया।

धर्म कर्म न्यूज़ : कांवड़ में बनास का जल, जुबां पर हर-हर महादेव: देवली में शिवमय हुआ कावड़ यात्रा का माहौल

पदयात्रियों के लिए समिति की ओर से भोजन प्रसादी एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। देवली मंदिर समिति के सचिव केपी सिंह नरूका ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं को हलवा, पूरी, पकौड़ी, दाल सहित भोजन प्रसादी करवाई गई। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से यात्रियों की सेवा की तथा उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं संभालीं। पदयात्रियों ने भी समिति का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय समिति ने यहां से गुजरने वाली सभी सांवरिया सेठ पदयात्राओं के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था निशुल्क की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here