“त्यौहार की खुशी व उमंग”
Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व धार्मिक आस्था, भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस मौके पर घरों तथा दुकानों में महालक्ष्मी का पूजन किया गया। इससे पहले दीपावली को लेकर बाजार में मिठाई, पटाखे, सोने, चांदी, दुपहिया, चौपहिया वाहन, कपड़े, दीपक, पोस्टर, सजावटी सामान समेत बर्तनों की खरीद हुई। इस बार खासकर मिठाई व पटाखों की दुकानों पर ही भीड़ रही। जबकि अन्य प्रतिष्ठानो पर अपेक्षाकृत बिजनेस कम हुआ। दिनभर व्यापार के बाद दुकानदारों व परिवारों के लोगों ने घर में सामूहिक रूप से बैठकर मां सरस्वती, भगवान गजानन व महालक्ष्मी का ऋतु फल मिठाई आदि का भोग लगाया।
वहीं पूजन घर में सुख, समृद्धि व सफलता की कामना की। यहां प्रतिष्ठानों में बही खाता लिखे गए। इससे पूर्व महिलाओं ने घरों पर दीपक सजाया तथा अपने परिचित व मंदिरों में जाकर दीप प्रज्ज्वलन किया। उल्लेखनीय की कार्तिक माह में दीपदान का विशेष महत्व है। इसी तरह दीपावली की रात महादेव मंदिर में शिवलिंग के करीब दीप जलाने का भी धार्मिक महत्व है। शाम के वक्त हुए लक्ष्मी पूजन के बाद लोग घरों से निकले तथा आसपास में जाकर परिचितों को दीपावली के गले मिलकर बधाई दी।

वही बच्चों ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशी व्यक्त की। उधर, शहर का बाजार चकाचौंध लाइट से सजाया गया। दुकानों के बाहर बैठे व्यापारी मिलने के लिए आ रहे अपने परीचितों का आवभगत करते रहे। उल्लेखनीय की इस बार महालक्ष्मी की पूजन का समय सर्वाधिक उपयुक्त रहा। शहर में कई परिवार व दुकानदार मध्य रात्रि को महालक्ष्मी का पूजन करते हैं।



