Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर के चुनावी कार्यालय का सोमवार को देवली में उद्घाटन होगा।
विष्णु टेलर ने बताया कि गुर्जर के कार्यालय का उद्घाटन गुरुद्वारा रोड स्थित दिलीप सोनी के भवन में सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह गुर्जर व गणमान्य लोगों की ओर से कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता समेत उनके समर्थक मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह देवली शहर में घूमकर जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि आरएलपी प्रत्याशी गुर्जर विधानसभा के स्थानीय निवासी है।



