Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक हरीश चन्द्र मीना ने मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने को कहा। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को इंदौदा से चारनेट सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा करने, क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाने सहित बकाया कृषि कनेक्शन करने के लिए विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया। यहां पंचायत समिति प्रधान गणेश राम जाट, उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीना सहित सभी विभागों अधिकारी थे।
समस्याएं जानी, आरसीपी योजना बताई
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र सिंह चौधरी को गांवड़ी में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के बारे में बताया। जल जीवन मिशन के तहत गाँवड़ी में नई पेयजल पाइप लाइनें डाली गई हैं। लेकिन आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही औऱ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।
इस पर जेजेएम के सहायक अभियंता धर्मराज को समस्या निवारण के लिए कहा। ग्रामीणों ने गाँवड़ी की कृषि भूमि को बीसलपुर बांध के कमांड एरिया में सम्मिलित करने की माँग की। इस पर ग्रामीणों को ईआरसीपी योजना में टोंक जिले को सम्मिलित किए जाने की जानकारी किसानों को दी।


