Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजहाजपुर : अवैध शराब की ब्रांच पर तहसीलदार की कार्रवाई

जहाजपुर : अवैध शराब की ब्रांच पर तहसीलदार की कार्रवाई

62 पव्वे 19 बियर की बोतल जब्त


Jahazpur News 13 फरवरी (आज़ाद नेब) पंडेर में जिला कलक्टर टीसी बोहरा के निर्देश पर मंगलवार को जहाजपुर तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर ने खेल मैदान के सामने शराब की दुकान की ब्रांच के अवैध तरीके से चलने की सूचना पर कार्रवाई की है।

पड़ेर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर की सूचना पर खेल मैदान पण्डेर के पास से एक केबिन में अवैध देशी शराब के 62 पव्वे विभिन्न ब्रांड के 19 बीयर की बोतल के साथ आरोपी रवि कुमार कंजर निवासी कंजर कोलोनी को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।

ज़िला कलक्टर के आदेश

जहाजपुर (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों को राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के निर्देश दिए। बावजूद इसके स्थानीय अधिकारी कलेक्टर के आदेश को हवा में उड़ाते नज़र आ रहे है।

गौरतलब है कि ज़िला कलक्टर न्यायालय में चल रहे जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत पंडेर में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण पर करवाई करते हुए कलक्टर टीकम चन्द बोहरा ने अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा न्यायालय का अमूल्य समय नष्ट करने एवं राजकीय भूमि को नुक़सान पहुँचाने पर 21 हजार रुपए रुपए की राशि का जुर्माना लगाया था‌। कलक्टर बोहरा ने पंडेर थाना अधिकारी को विवादित भूमि कि आराज्य संख्या 3594/2 कुल (1888 वर्ग फीट ) पर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्वयं मौक़े पर उपस्थित होकर अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवधान पैदा करने पर क़ानूनी करवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d