Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय देवली की ओर से बुधवार व गुरुवार को मरम्मत कार्यों को लेकर 3 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती 33/11 केवी सब स्टेशन देवली गांव पर मरम्मत कार्यों को लेकर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। उक्त कटौती देवली गांव, कासीर, देवपुरा समेत आसपास के क्षेत्र में होगी।


