स्वयंसेवकों से समाज सेवा की अपील
Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मंगलवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि व एसएमसी, एसडीएमसी के शिक्षाविद सदस्य सत्यनारायण तिवाडी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। कार्यक्रम अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने सात दिवसीय शिविर की कार्य योजना के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने शिविर में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से आग्रह किया शिविर के दौरान पूर्ण अनुशासन के साथ कार्य करें। व्याख्याता सीमा शेर ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करने, उप प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता ने गोद ली गई बस्ती में श्रमदान कार्य, प्राध्यापक हिंदी संतोष शर्मा ने शिविर में होने वाली प्रतियोगिता के बारे में बताया।
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का करेंगे प्रयास
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने विद्यार्थियों से अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज व राष्ट्र की सेवा पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने की बात कही। वहीं विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में विद्यार्थी द्वारा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, पर्यावरण जागरूकता रैलियां, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्य व श्रमदान, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने आदि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करेंगे। यहां अर्पणा शर्मा, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, राज बहादुर मीणा, बलवीर सिंह मीणा आदि थे।
निष्ठा पूर्वक समाज सेवा की बात कही
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल देवली में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक पारसमल जैन, सेवानिवृत्ति उपनिदेशक सत्येंद्र व्यास व प्रधानाचार्य सुशीला मीणा की मौजूदगी में शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने सात दिवसीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को पूरी निष्ठा से समाज सेवा करने की बात कही। छात्राओं ने श्रमदान के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान व्याख्याता सुशीला प्रतिहार, खुर्शीद जहां, श्रद्धा मीणा, विष्णु सोलंकी समेत मौजूद थे।
नई साइकिल पाकर बालिकाओं के खिल उठे चेहरे
ऊंचा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 29 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष व इस वर्ष कुल 29 छात्राओ को मुख्यातिथि जहाजपुर पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, राजेश जैन, उप सरपंच प्रभुलाल माली, गजराज सिंह राणावत, खेमराज वर्मा, सुरेश मीणा के आतिथ्य में साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां जयराम मीणा, वार्ड पंच बाबूलाल वर्मा,राजेश शर्मा, दुर्गालाल मीणा, शैतान मीणा सहित थे।



