Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्काउट गाइड व एनएसएस का शिविर शुरू, कलक्टर ने दो अवकाश घोषित...

स्काउट गाइड व एनएसएस का शिविर शुरू, कलक्टर ने दो अवकाश घोषित किए


Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में स्काउट गाइड का सोपान व रोवर रेंजर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल पनवाड़ में शुरू हुआ है।

शिविर का उद्घाटन मॉडल स्कूल के उपप्रधानाचार्य कैलाश मीणा ने ध्वजारोहण कर किया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि शिविर में 185 स्काउट गाइड, 12 रोवर रेंजर भाग ले रहे है। उक्त शिविर संचालक बद्रीलाल कहार, खेमराज मीणा, टर्निंग काउंसलर सीताराम मीणा, अनिल गौतम, मुकेश प्रजापति, नीरज शर्मा, रूपशंकर महावर, झिलमवती,ज्योति गाइडर आदि भाग ले रहे है।

जिला कलक्टर ने दो अवकाश घोषित किया

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झां ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में कैलेंडर वर्ष 2024 के तहत दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें इसी वर्ष पहला अवकाश 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का रहेगा। जबकि दूसरा अवकाश एक नवंबर को कार्तिक अमावस्या का होगा।

शिविर में किए जाने वाले कार्य बताएं

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को राउमावि नासिरदा में शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन उपप्राचार्य मुन्नालाल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम अधिकारी हरिराम कुमावत ने स्वयंसेवकों को पढाई के साथ-साथ समाज सेवा में भी योगदान देने पर अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में किए जाने वाले कार्यों से स्वयसेवकों को अवगत कराया। उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश नामा, सुनील जैन, भरत यादव, शिवराज नागर, भेरू सिंह राजपूत उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d