Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsपुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार सुबह आरएसएस के स्वयंसेवकों ने श्रद्धांजलि दी। इसे लेकर एक दर्जन स्वयंसेवक गौरव पर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां स्मारक पर स्वयंसेवको ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 का यह दिन पूरे देश के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन जम्मू-कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकियों ने कार से हमला किया था। आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। देश को झंकझोर देने वाली यह घटना बेहद निंदनीय थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d