Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजमीनी विवाद को लेकर पांच जनों पर मारपीट का आरोप

जमीनी विवाद को लेकर पांच जनों पर मारपीट का आरोप


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र की ठगरा कॉलोनी निवासी पिता पुत्र ने जमीनी विवाद को लेकर पांच जनों पर खेत में आकर जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल करने के आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा से मामला दर्ज कराया है।

प्रकरण में चौथमल पुत्र मिठ्ठूलाल कीर निवासी ठगरा कॉलोनी, देवलीगांव थाना देवली ने आरोप लगाया कि उसकी संयुक्त खातेदारी की पैतृक सम्पत्ति देवली गांव में है। गत माह 15 नवम्बर को वह अपने पुत्र बाबूलाल के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर हंकाई जुताई कर रहे थे। इसी दौरान टगरा कालोनी निवासी लालाराम कीर के पुत्र सीताराम, शंकर लाल व लेखराज तथा स्वयं लालाराम पुत्र जयराम कीर एवं जयराम पुत्र हेमराज कीर अपने हाथों में सरिया व लाठियां लेकर आए तथा गाली-गलौज करते हुए पीड़ित व उसके पुत्र पर हमला कर दिया। यहां दोनों ने भागकर जान बचाई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d