Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpशपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर बैठक हुई

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर बैठक हुई


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शहर भाजपा से कार्यकर्ता ले जाने को लेकर गुरुवार को कोटा रोड स्थित राजभर होटल में बैठक हुई।

यह बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में हुई। इसमें बताया गया कि शहर मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ता उक्त शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तैयार रहे। इसके लिए मंडल की ओर से बस की व्यवस्था की गई है, जो शुक्रवार सुबह 7 बजे गावड़ी हाउस के पास स्थित गौरव मेडिकल के पास से रवाना होगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राकेश ओसवाल व नवल किशोर चतुर्वेदी को प्रभारी बनाया  गया है। इस दौरान बैठक में भाजपा नेता राकेश ओसवाल, सुनील सेठी, दिनेश जैन, अंकित जैन, लोकेश सेन, यगेश दाधीच, महेश अग्रवाल, प्रमोद मंगल समेत कई नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व दोनों उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 11:15 बजे जयपुर के रामनिवास बाग अल्बर्ट हॉल के सामने होगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d