Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपढ़ने गई युवती गुम, गुमशुदगी दर्ज

पढ़ने गई युवती गुम, गुमशुदगी दर्ज


Deoli News 15 दिसम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरुवार को स्कूल पढ़ने गई एक 19 वर्षीया युवती लापता हो गई। मामले में परिजनों ने देवली के पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मामले के मुताबिक प्रदीप नगर देवली निवासी शिवराज माली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 दिसम्बर को सुबह 10 बजे उसकी पुत्री मोना देवली के पीरबाबा के पास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक में पढ़ने के लिए रवाना हुई थी, उसके बाद वह वापस घर नही लौटी। इस दौरान परिजनों ने मोना के मोबाइल पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। इस बीच परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नही चला। बाद में पिता ने देवली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d