Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceजलभराव से परेशानी : एसडीओ से निकासी की मांग की

जलभराव से परेशानी : एसडीओ से निकासी की मांग की


Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पंचायत समिति सदस्य प्रेमलाल बैरवा ने क्षेत्र के दुर्गापुरा ढाणी से गांवड़ी मार्ग पर सड़क पर जमा पानी की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में प्रेमलाल बैरवा ने बताया कि सामान्यतः यह मार्ग तालाब के पानी की निकासी के बाद सूखा रहता था और पानी सड़क से होकर निकल जाता था। इस बार कुछ व्यक्तियों द्वारा तालाब के पानी की निकासी को दोनों ओर से अवरोधित कर दिया गया है। निकासी रुकने से यह पानी अब सड़क पर ही स्थाई रूप से जमा हो गया है। इस जलभराव के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अत्यधिक परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d