Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान जयपुर चुंगी नाका क्षेत्र से अवैध शराब तस्करी के एक मामले में कार्रवाई की है। थाने के हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर हंसराज पुत्र भैरूलाल जाट निवासी देवली गांव को पकड़ा है।

दर्ज प्रकरण के अनुसार तलाशी लेने पर उसके सिर पर रखे एक सफेद कट्टे से ‘घुंघरू देशी सादा मदिरा’ के कुल 48 पव्वे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी हंसराज जाट शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र पेश नहीं कर सका। पुलिस ने यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 का उल्लंघन मानते हुए, गवाहों की मौजूदगी में 48 पव्वे अवैध शराब को जब्त कर लिया। हालांकि, आरोपी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की पालन करते हुए, गिरफ्तार नहीं किया गया और नोटिस देकर अनुसंधान में सहयोग करने की हिदायत के साथ मौके से रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



