Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के जलसीना में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवक पैदल ही पास के सरोली गांव से घर लौट रहा था।
इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रामीण, परिजन मौके पर पहुंचे और शव को मौके पर ही रखकर आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जानकारी पर घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव उठाने के लिए समझाया, लेकिन परिजन, ग्रामीण नहीं माने। उनका कहना है कि पहले आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए। आर्थिक सहायता।मृतक के परिवार को दी जाए।
मांगों को लेकर मंगलवार सुबह तक गतिरोध बना रहा। लेकिन पुलिस व प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीण व परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वही समझाने के बाद ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हुए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।



