Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित


Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानसून सत्र 2026 में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के दायित्व के मद्देनजर 15 जून से 30 सितंबर तक आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिला कलेक्ट्रेट पंचायत अनुभाग कक्ष, वाहन चालक कक्ष के ऊपर वाले भवन में 24 घंटे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके फोन नंबर 01432-245433 एवं टोल फ्री नंबर 1077 है। जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी बीसलपुर परियोजना नहर तंत्र खंड चतुर्थ के सहायक अभियंता मनीष शर्मा (मोबाइल नंबर 8764071369) तथा सहायक प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट के संस्थापन अधिकारी बनवारी लाल गर्ग (कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट टोंक) को बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d