Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला कलक्टर के आदेश की पालना में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

जिला कलक्टर के आदेश की पालना में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद


Jahazpur News 21 फरवरी (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत पंडेर में राजकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने मुक्त करवाया है। लेकिन जवाहर नगर मे आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जबकि मामले में 9 फरवरी को नगरवासियों ने जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था।

गौरतलब है कि गत 6 फरवरी को ज़िला कलक्टर न्यायालय में चल रहे जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत पंडेर में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण पर करवाई करते हुए ज़िला कलक्टर टीकम चन्द बोहरा ने अतिक्रमी, न्यायालय का अमूल्य समय नष्ट करने एवं राजकीय भूमि को नुक़सान पहुँचाने पर 21 हजार रुपए की राशि का जुर्माना लगाया था। ज़िला कलक्टर बोहरा ने पंडेर थाना अधिकारी को विवादित भूमि कि आराज्य संख्या 3594/2 कुल (1888 वर्गफफीट) पर अतिक्रमण हटाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्वयं मौक़े पर उपस्थित होकर अतिक्रमण हटाने व इस दौरान व्यवधान पैदा करने पर क़ानूनी करवाई करने के निर्देश दिए थे। ज़िला कलक्टर के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने का ख़र्चा अतिक्रमणकर्ताओं से पंडेर के नायब तहसीलदार द्वारा वसूला जाना है।

इस दौरान पंडेर नायब तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, खजूरी नायब तहसीलदार बलवीर सिंह, जहाजपुर थानाधिकारी शंकर सिंह, पड़ेर थानाधिकारी कमलेश मीणा, शक्करगढ़ थानाधिकारी श्रद्धा शर्मा, गिरदावर नंदसिंह राजपूत, मानसिंह सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d