-
सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का समापन
-
संस्था प्रधानों से कर्तव्य निष्ठता की कही गई बात
Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की चल रही सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का मंगलवार शाम समापन हुआ।
संगोष्ठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में पूर्व शिक्षा अधिकारी पारस चन्द जैन के मुख्य आतिथ्य, सीबीईओ रामराय मीणा, प्रधान मीणा, वाकपीठ अध्यक्ष भागचंद जैन, उपाध्यक्ष प्रहलाद मीणा के मार्गदर्शन में शुरू हुई थी। यहां पारस चंद जैन ने सभी संस्था प्रधानों को अपने कर्तव्य पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए सजगता से कार्य करने की बात कही। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु कुमार चाष्टा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने निष्ठा व ईमानदारी से नियमानुसार कार्य करने को कहा। संगोष्ठी में राजीव शर्मा, सत्येन्द्र जोशी, वसुधा शर्मा, कृष्ण गोपाल सैनी, प्रवीण कुमार चौधरी, राजेश खींची, बाबू खां, चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ने शिक्षा विभाग से संबंधित अहम वार्ताएं दी। कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद मीणा, वाकपीठ सचिव चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी ने सभी संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।



