Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला सड़क सुरक्षा समिति एवं रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई 

जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई 

जिला कलक्टर ने दिए निर्देश


Desk News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सड़क हादसों को रोकने के सड़क सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महज कुछ घंटे में पकड़े गए चोर, बरामद हुई बाइक

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। कलक्टर ने जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट की जानकारी ली और इनमें आवश्यक रोड सेफ्टी के कार्य करने के लिए एनएचएआई के अभियंताओं को निर्देशित किया। एनएचएआई के अभियंताओं ने बताया कि एनएच 52 गोपीपुरा, कुचलवाड़ा और सरोली के पास के कट को बंद कर दिया गया है।

अभियंताओं ने नगर परिषद टोंक के पक्का बंधा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने की बात कही। जिला कलेक्टर ने एएसपी गीता चौधरी को नियत दिन जाप्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलक्टर ने हाईवे पर पशुओं के जमावड़े से होने वाले हादसों को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई और डीटीओं को अभियान चलाकर हाईवे से सटे हुए गांवों के पशुओं के रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना होने पर एनएचएआई की एंबुलेंस में आपातकालीन मेडिकल संसाधन की उपलब्धता निश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी मीटिंग में इस संबंध में एंबुलेंस की उपयोगिता का डेटा प्रस्तुत करने के लिए कहा।

वहीं डीटीओ संपतराम वर्मा को ओवरलोडिंग वाहनों पर अधिकतम चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निवाई अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट को कहा कि झिलाई पुल से पहले हाईवे के पास हो रहे कचरे की डंपिंग की सफाई कराने तथा वहां कचरा डालने वालों के विरूद्ध पेनल्टी लगाएं। साथ ही उसकी फेसिंग कराने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनाकर विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाएं। इसमें ट्रेफिक पुलिस को स्कूलों में आमंत्रित करें।

उन्होंने नगर परिषद टोंक क्षेत्र में सड़क से ऊंचे सीवरेज चैंबरों को सही करने के लिए आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता प्रियांशु विजय को निर्देशित किया। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई एचएल मीणा, विद्युत निगम के एसई केएल पटेल, आरएसआरडीसी के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d