जयपुर और टोंक के लिए मौसम की चेतावनी
Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर और टोंक जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जबकि इससे पहले गुरुवार रात तेज हवा के साथ कुछ देर बारिश हुई थी।

अलर्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ-साथ अत्यंत तेज़ हवाएँ चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने की भी पूरी आशंका व्यक्त की गई है। यह अलर्ट शुक्रवार शाम 6:50 से लेकर रात 9:50 बजे तक की समयावधि के लिए प्रभावी रहेगा। इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1077, 1070 अथवा 112 पर संपर्क करें।



