Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमरवासी क्षेत्र के बारह गांवों की आराध्य समरा माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को कलश स्थापना और भंडारे के साथ समापन हुआ।

अंतिम दिन माताजी का श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आचार्य कैलाश शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्य में मुख्य यजमान दिलखुश मीना ने सभी का अभिवादन किया।

इस दौरान आयोजित हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भंडारे में बारह गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पं।राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस महोत्सव को सफल बनाने में गोविंद काबरा, महावीर चौधरी, खेमराज मीणा, ओम प्रकाश, मुरारीलाल और रामलाल माली सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d