महावीर जयंती की तैयारी शुरू
Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर जयंती को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर के वामा देवी व बहु मंडल के संयुक्त तत्वाधान में घर-घर मंगलाचरण हो रहा है। इस बार महावीर जयंती 21 अप्रैल को है।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि आदिनाथ जयंती से लेकर महावीर जयंती तक घर-घर में मंगलाचरण किया जा रहा है। इसके तहत समाज के डॉ. राजेश जैन के घर पर भक्तामर पाठ किया गया। साथ ही णमोकार मंत्र का उच्चारण किया गया। धार्मिक प्रतियोगिताएं भी हुई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी गठित
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष दिनेश जैन (सोनी) ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यकारिणी में संजय जैन, ललित जैन को संरक्षक मनोनीत किया है। इसी तरह मनोज जेठानीवाल, राजीव पांड्या, आशीष अजमेरा को परामर्शदाता व सलाहकार बनाया है। वही संदीप बड़जात्या, मयंक कोठारी, सुनील झांझरी, अमित बड़जात्या को उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ बड़जात्या को महामंत्री, अक्षय काला को सचिव, संगीत जेठानीवाल को सहसचिव, सुनील डोसी को कोषाध्यक्ष, वैभव पपड़ीवाल को सहकोषाध्यक्ष, आशीष अजमेरा को प्रवक्ता व सुनील काला व पवन बाकलीवाल को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया है। इसी तरह सदस्य भी बनाए गए।



