Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्र नवरात्र की मंगलवार को घट स्थापना के साथ शुरुआत हुई। इस मौके पर घर-घर में घट स्थापना की गई। वहीं लोगों ने नवरात्र के पहले दिन अपने कुलदेवी, इष्ट देवी व शक्तिपीठों पर पहुंचकर दर्शन किए।

क्षेत्र के कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर में झांकी सजाई गई, श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका तथा जगदंबा, महामाई के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता को मठरी, प्रसाद चढ़ाया तथा दर्शन किए। इस मौके पर देवली से लेकर कुचलवाड़ा तक कई जगह पर श्रद्धालुओं का गला तर करने के लिए ठंडे पानी के केन रखे गए। वही कुंचलवाड़ा माताजी मंदिर तक पहुंचाने के लिए भी गांव से पूर्व रूट बाई ओर डायवर्ट किया गया। क्षेत्र के चांदली स्थित हिंगलाज माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पहले दिन कई श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों पर पैदल पहुंचकर दर्शन किए। वही इस मौके पर हजारों श्रद्धालु नवरात्र व्रत रख रहे हैं। जहां 9 दिन तक व्रत रखा जाएगा। वही कन्याओं को भोज कर कराया जाएगा।



