Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsआस्था के मार्ग पर गड्ढे, पत्थर बन रहे रोड़ा...

आस्था के मार्ग पर गड्ढे, पत्थर बन रहे रोड़ा…

एक वर्ष का और लग सकता है समय, कुचलवाड़ा रोड का मामला


Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बरसों से आस्था श्रद्धा व धर्म का केंद्र बनी कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर तक पहुंचाने के लिए भक्तों को असुविधा हो रही है। इसकी वजह यह है कि उक्त मंदिर को जोड़ने वाली सड़क बेहद क्षतिग्रस्त है।

जिसकी वजह से करीब ढाई से 3 किलोमीटर की लंबी सड़क श्रद्धालुओं की जान निकाल रही है। गौरतलब है कि देवली शहर में कुचलवाड़ा मोड से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग अंडरपास तक तथा इससे आगे ठेठ माताजी तक की सड़क बरसों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर एक दो नहीं बल्कि, दर्जनों गड्डों के जख्म है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है। सड़क से मिट्टी व कंकर निकल रहे हैं। जिससे दुपहिया वाहन चालक गिर सकते हैं। टूटी-फूटी सड़क से गुजरना माता के भक्तों के लिए दुविधा बना है। लेकिन यही एकमात्र सड़क होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि गत वर्ष नगर पालिका ने उक्त सड़क बनाने का भरोसा दिलाया था। पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन का कहना है कि पिछली बार विधानसभा चुनाव के तहत आचार संहिता लग गई थी। इस वजह से काम नहीं बढ़ पाया।

वही फिलहाल चुनाव है। यह करीब 5 से 7 करोड रुपए का काम होने का अनुमान है। पहले डीपीआर बनेगी। इसके बाद के चीफ इंजीनियर को यह जांच होने जाएगी। बोर्ड की बैठक के बाद पुनः फाइल सैंक्शन के लिए भेजी जाएगी। करीब एक वर्ष का समय और लग सकता है। नगर पालिका इसे बनाने का पूरा प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d