Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsतिलक लगाया, रंगोली बनाई, मनाया हिंदी नववर्ष

तिलक लगाया, रंगोली बनाई, मनाया हिंदी नववर्ष


Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग चौराहों पर शहरवासियों को तिलक लगाकर और मिश्री से मुंह मीठा कराकर नववर्ष की शुभकामनाए दी।

भाजपा ने पेट्रोल पंप चौराहा, एसबीआई बैंक के पास विद्या भारती, पशुराम चौराहा पर केशव शाखा, पुलिस स्टेशन चौराहा पर भारत विकास परिषद, छतरी चौराहा शिक्षक संघ,ममता सर्कल पर विश्व हिंदू परिषद, अंबेडकर सर्कल सुभाष शाखा, सीआईएसएफ चौराहा पर भगत सिंह शाखा, जहाजपुर चुंगी नाका पर हनुमान शाखा ने शुभकामनाएं दी। यह जानकारी भारत विकास परिषद के अंकित जैन ने दी। इसी तरह हिन्दु नववर्ष विक्रम संवंत् 2081 के वेला पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ द्वारा तिलक निकालकर, रंगोली बनाकर भारत माता के जय घोष के साथ मोरला चौराहा पर हिंदू नव वर्ष मनाया गया।

यहां जितेन्द्र मीणा बजरंग दल प्रखंड संयोजक, धीरज गोस्वामी सेवा प्रमुख, धनराज मीणा, सुरेश मीणा, कुलदीप सिंह, महेश मीणा, पंकज बैरवा, राकेश मीणा, रामरस मीणा , धनराज मेघवंशी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d