Deoli News 8 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि शुभम सागर एवं मुनि सक्षम सागर का ससंघ मंगल प्रवेश देवली में 9 नवंबर सुबह 7:30 बजे होगा।

महावीर नवयुवक मंडल प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि मुनी शहर के जयपुर रोड स्थित णमोकार हॉस्पिटल के पास से मंगल प्रवेश करेंगे। इसके बाद मुनि का मंगल प्रवचन एवं आहारचर्या होगी। उन्होंने बताया कि मुनि टोडारायसिंह से देवली आएंगे। इसे लेकर देवली दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष समेत पदाधिकारी ने जैन मुनि से मिलकर आशीर्वाद लिया और मंगल प्रवेश करने का आग्रह किया।



