Deoli News 8 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले से 24 छात्रों का दल अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण कर लौट आया है। दल प्रभारी एवं स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण दल 3 नवंबर को रवाना हुआ था।
इस दौरान प्रतिभावान छात्रों ने बोरडा गणेशजी से यात्रा शुरू कर शाहपुरा, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर जिलों के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर ज्ञानार्जन किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कर मेवाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के इतिहास की रोचकता के साथ जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत, टोरडी से परमेश्वर जांगिड़ आदि के नेतृत्व में गया।


