Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में चातुर्मास की स्थापना मुनि प्रणीत सागर और क्षुल्लक विधेय सागर ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की।
मुनि प्रणीत सागर ने चातुर्मास के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु के चार महीनों में वातावरण में सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति होती है। इन जीवों की रक्षा के लिए दिगंबर मुनि एक स्थान पर रहकर साधना करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में नीतू जैन ने मंगलाचरण किया। ओमप्रकाश जैन नासिरदा परिवार ने दीप प्रज्वलन और मुनि का पाद प्रक्षालन किया। वहीं 10 जुलाई को चातुर्मास स्थल पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जैन, मंत्री घीसालाल जैन और चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल जैन समेत कई लोग मौजूद रहे। स्थापना समारोह में नेमीचंद जैन, हेमराज, दिनेश, राजेश, विनोद, सहित उपस्थित थे।


