Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअंत्योदय शिविर में लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

अंत्योदय शिविर में लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला में पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।

स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। शिविर में करीब 100 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए और पुराने खातों का बंटवारा किया गया।

इसके अलावा करीब 50 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी रामरेश मीणा, प्रशासक शंकरलाल, पंचायत समिति सदस्य पिंटू जैन, रामरतन कुमावत और अन्य मौजूद थे। वहीं स्वामित्व योजना के तहत पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुश हो गए। इस शिविर में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

ग्रामीण जगदीश को मिला मलिकाना हक

शिविर में जगदीश कुमावत पुत्र सुखदेव कुमावत को स्वामित्व योजना के तहत मकान का पट्टा दिया गया। पट्टे के मिलने से जगदीश कुमावत को मकान का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है और भविष्य में बैंक से लोन लेने में भी सुविधा मिलेगी। नायब तहसीलदार बाबूदास स्वामी और अतिरिक्त विकास अधिकारी रामरेश मीणा ने जगदीश कुमावत को पट्टा वितरित किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d