Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationएसीबी ने सरपंच और मध्यस्थ को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते...

एसीबी ने सरपंच और मध्यस्थ को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

मध्यस्थ है ईमित्र संचालक


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा (प्रथम) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटून्दा के सरपंच अनु सिंह मीणा और उनके मध्यस्थ परमेश्वर लाल मीणा को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मध्यस्थ ईमित्र संचालक बताया गया है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि सरपंच अनु सिंह मीणा द्वारा उनके सफाई कार्य के बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। परिवादी ने आरोप लगाया था कि सरपंच अनु सिंह मीणा ने उनके 3 लाख रुपए के पेंडिंग बिलों के भुगतान के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से जेटीओ और सचिव के लिए भी रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई का निर्णय लिया।

बुधवार को एसीबी अजमेर रेंज के उपमहानिरीक्षक कालूराम रावत के सुपरविजन में पारसमल, उपअधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा प्रथम ने ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व किया। दरअसल गत 24 जून को परिवादी पुनः सरपंच से मिला तो उसने 24 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसका एसीबी ने सत्यापन कराया और पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई। इस कार्रवाई में सरपंच अनु सिंह मीणा के माध्यम से मध्यस्थ परमेश्वर लाल मीणा को 24 हजार रुपए की रिश्वत राशि दिलवाई गई, जिसे बरामद कर लिया गया। मध्यस्थ नोट गिनते हुए धारा गया।

यह कार्रवाई पंचायत भवन में की गई। आरोपी से पूछताछ और कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। कार्रवाई दल में कल्पना निरीक्षक, राजेश उपनिरीक्षक, एएसआई रामपाल, नेमीचंद पहाड़िया, पुलिसकर्मी खालिद, गजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह शामिल थे। इस दौरान हनुमान नगर थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ की मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d