Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली (पुराने गर्ल्स स्कूल) में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कला और विज्ञान वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई से 16 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 17 जुलाई को प्राप्त आवेदनों और रिक्तियों की सूची बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं 19 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए एक कमेटी गठित की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।



