ज्योति कॉलोनी के लोगों के लिए सुखद खबर
Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से जुड़ी जहाजपुर तहसील की ज्योति कॉलोनी के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।
नगर पालिका देवली के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि शहरी सेवा शिविर में ज्योति कॉलोनी के भूखंडों के पट्टे भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह शिविर एक महीने तक चलेगा, जिसमें ज्योति कॉलोनी के लोग पट्टों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यहां स्वीकृत प्लान वाले भूखंडों के पट्टे 17 अक्टूबर तक जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, नियमानुसार आवेदन करने वालों को शुल्क में छूट भी दी जाएगी।

रोड़वेज बस में 30 यात्री सवार, अचानक चलती बस में लगी भीषण आग, फिर…


