Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के 12वें दिन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल गायत्री चौधरी और रजिया बानों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाईं।
यहां छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें वॉर्म अप, ग्राउंड अभिवादन, हमलावर से बचाव की तकनीक, पंच, किक, लॉक, चाकू से वार करने पर बचाव की तकनीक, गुत्थम पछाड़ और अपहरण से बचाव की तकनीक का अभ्यास करवाया। इसके अलावा, उन्होंने हिप थ्रो और लैग थ्रो की तकनीक भी सिखाई, जिससे लड़कियां मनचलों को सबक सिखा सकती हैं और अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं।प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने कहा कि सशक्त नारी सुरक्षित नारी होती है। उन्होंने प्रशिक्षित छात्राओं की प्रशंसा की और कहा कि आत्मरक्षा की तकनीकें सीखने से छात्राएं अपने आप को महफूज रख सकती हैं।
इसी तरह राजकीय महाविद्यालय, देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल, और युवा विकास प्रकोष्ठ एवं नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पटेल ने विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संरचना, चयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और युवाओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के साथ सुरक्षा बलों में शामिल होकर राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही।



