Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसेवा पखवाड़ा, ब्लड डोनेशन कैंप में 30 यूनिट रक्तदान हुआ

सेवा पखवाड़ा, ब्लड डोनेशन कैंप में 30 यूनिट रक्तदान हुआ


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 30 जनों ने रक्तदान किया।

इनमें चिकित्सालय अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने भी यहां रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर, विशिष्ट अतिथि देवली पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी व अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल अंकित जैन थे। यहां विधायक राजेंद्र गुर्जर का ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनीष लोधी और उपजिला चिकित्सालय के अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने माला और साफा पहनाकर किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें कई सेवा कार्य किए जाएंगे। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, भाजपा नेता महेश मंगल, प्रेमचंद शर्मा, आरपी धाकड़, सुरेश अग्रवाल, शिवजीराम प्रतिहार, छाया चौधरी, सुनील सेठी, दिनेश जैन, अजय सिंह शक्तावत समेत सभी भाजपा शहर मंडल पदाधिकारी, पार्षद उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d