Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsभंडारे में ब्राह्मण समाज ने 31 हजार रुपए का सहयोग दिया

भंडारे में ब्राह्मण समाज ने 31 हजार रुपए का सहयोग दिया

दो दिवसीय कार्यक्रम, भजन संध्या और भण्डारा होगा


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवयुवक मंडल एजेंसी एरिया द्वारा 20 व 21 सितंबर को आयोजित होने वाले भजन संध्या व विशाल भंडारे में एजेंसी एरिया ब्राह्मण समाज की ओर से 31 हजार रुपए का नकद सहयोग दिया गया।

इस दौरान नेवरबाग बालाजी मंदिर के समीप तेजाजी मंदिर चौक में बुधवार की शाम को एक सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में 21 सितंबर को होने वाले अमावस्या मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई, जिसमें 20 सितंबर की शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं 21 सितंबर को सुबह 9 बजे से गुर्जर मोहल्ले से शोभायात्रा शुरू होगी, जो पेट्रोल पंप सर्कल होते हुए नेवर बाग बालाजी होते हुए तेजाजी चौक पर पहुंचेगी, जहां पर ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसके बाद आमजन के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इस दौरान ब्राह्मण तेजाजी समिति के हेमराज गुर्जर, रंगलाल माली, महेंद्र बैरवा सहित मौजूद सर्वसमाज के लोगों को ब्राह्मण समाज के नवल किशोर, पं कैलाश चंद्र, यज्ञेश दाधीच, नीरज शर्मा, सीताराम पंचोली, नवल पारीक सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d