Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में आरजीएचएस जांच दल ने किया निरीक्षण

देवली में आरजीएचएस जांच दल ने किया निरीक्षण

नियमों का पालन करने के दिए निर्देश


Deoli News 17 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के उप जिला चिकित्सालय में बुधवार को सचिवालय से आए एक चार सदस्यीय दल ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) की जांच की। इस दौरान, टीम ने डॉक्टरों द्वारा आरजीएचएस के लिए लिखी गई पर्चियों की गहनता से जांच की।

वहीं उन्हें नियमों के अनुसार प्रिस्क्रिप्शन लिखने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार जांच टीम ने विशेष रूप से आरजीएचएस की पर्ची लिखने वाले डॉक्टरों को अपनी नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सील लगाने को कहा। टीम ने अलग-अलग 4 डॉक्टरों की पर्चियों की जांच की और यह भी स्पष्ट किया कि आरजीएचएस से संबंधित मरीज को काउंटर पर संबंधित डॉक्टर का नाम लिखवाना होगा, ताकि वही डॉक्टर उसे आरजीएचएस की पर्ची दे सके। जांच दल ने बताया कि आरजीएचएस के तहत करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आ रहे हैं।

लिहाजा डॉक्टरों को सावधानीपूर्वक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लिखनी चाहिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और घोटाले रोकना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d