Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया वार्ड नं 22 गुर्जर मोहल्ला के लोगों ने नाला व सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड नं 22 में पिछले दो वर्षों से नाले की समस्या बनी है। नाला सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है तथा घरों में घुस रहा है। इसी तरह पालिका की ओर से रोड निर्माण स्वीकृत हुआ था। लेकिन उक्त सड़क को ठेकेदारों की ओर से खोदकर छोड़ दिया गया। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहा है। यहां तक की स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। ज्ञापन में समस्या निस्तारण की मांग की है। इस दौरान कॉलोनी के कपिल मीणा, खुशवीर, प्रमोद, मनोज, खुशीराम, बंटी समेत युवक शामिल थे।



