-
क्यूआर कोड के जरिए की ठगी
-
चार बार में 90 हजार 71 रुपए उड़ाए
-
सीआईएसएफ कर्मचारी बनकर की वारदात
Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित कंपनी के टैक्सी के चालक व सेवानिवृत फौजी के साथ शुक्रवार सुबह 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित टैक्सी चालक ने देवली थाना पुलिस के जरिए साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार वह पटेल नगर निवासी शिव भगवान पाठक के यहां टैक्सी चलाता है। गुरुवार रात टैक्सी मालिक शिव भगवान को किसी व्यक्ति ने फोन किया तथा कहा कि उन्हें शुक्रवार सुबह टैक्सी की जरूरत है। उन्हें जयपुर छोड़ना है तथा सीआईएसएफ के यहां टैक्सी लगानी है। इस पर टैक्सी मालिक शिव भगवान ने चालक व पीड़ित रामेश्वर मीणा निवासी कोहरा खुर्द ग्राम पंचायत बिलेठा को संपर्क करने को कहा। इस दौरान टैक्सी चालक व पीड़ित रामेश्वर मीणा ने आए हुए नंबर पर परस्पर बातचीत की। शुरू में शातिर ठग ने टैक्सी चालक को सुबह 8 बजे टैक्सी लगाने को कहा। वही बाद में समय बदलकर 10 बजे की बात बताई। लेकिन फोन करने वाले ठग कहा कि वह पेमेंट तो अभी कर देगा।
क्यूआर कोड भेजकर ठगी की
इस दौरान ठगने पीड़ित रामेश्वर मीणा को क्यूआर कोड भेजा तथा पहले एक रुपए पीड़ित को भेजने को कहा। वही बाद में 2 रुपए ठग ने पीड़ित को वापस भेजें। इस प्रकार ट्रांजैक्शन उपयुक्त बताते हुए ठग ने क्यूआर कोड स्कैन करने की बात कही। इसके चलते चार बार में पीड़ित के एसबीआई खाते से 90 हजार 71 रुपए निकल गए। मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी होने का पता लगा तथा देवली थाना पुलिस के जरिए साइबर पोर्टल पर कंप्लेंट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने कम्युनिकेशन कर यह राशि होल्ड करने की कोशिश की। लेकिन ठग ने एटीएम कार्ड के जरिए राशि निकाल ली।



