Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक संजीव नैन गुरुवार को आदेश जारी कर जिले के आठ पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है।
इसमें देवली के थाना प्रभारी को भी बदल गया है। जारी आदेश में झिराना के थाना प्रभारी राजकुमार नायक को देवली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि वर्तमान थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव को कोतवाली थाना प्रभारी टोंक लगाया गया है। उल्लेखनीय की राजकुमार नायक देवली में एक बार पुलिस उपनिरीक्षक तथा दूसरी बार निरीक्षक व थाना प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। एक बार फिर उन्हें देवली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। नायक को देवली थाना क्षेत्र की भौगोलिक व आपराधिक जानकारी का खासा अनुभव है।



