Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने बुधवार को करीब 13 माह से फरार चल रहे थाने के टॉप टेन आरोपी को गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी सरवर खान के अनुसार यह आरोपी साजन उर्फ राजू पुत्र घीसालाल मीणा निवासी निवारिया थाना दूनी है। जिसे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को सहायक उपनिरीक्षक रामजीलाल, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, पुलिसकर्मी मनीष ने गिरफ्तार किया है, जो पिछले 13 माह से फरार चल रहा था एवं दूनी थाने का टॉप टेन आरोपी है।


