Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 72 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित लागत करीब 13 लाख रुपए है।
यह अभियान साईबर टीम द्वारा चलाया गया था, जिसमें गुमशुदा मोबाइलों की एक्टिवेशन डिटेल प्राप्त की गई और उन्हें बरामद करने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। बरामद किए गए मोबाइलों को सम्बन्धित परिवादियों को वितरित किया गया, जिन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दे।



