Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी रोडूराम के नेतृत्व में सात जनों को गिरफ्तार किया है।
केकड़ी जिले के मीडिया प्रकोष्ठ की सूचना के अनुसार पुलिस ने स्थाई वारंटी महावीर पुत्र प्रभु मीणा निवासी बाहेड़ा थाना डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। इसी तरह पुलिस ने भंवरलाल पुत्र सुवालाल कुम्हार, हनुमान पुत्र भंवर लाल कुम्हार, गोवर्धन पुत्र भंवरलाल कुम्हार सभी निवासी गेदिया थाना मेहंदवास जिला टोंक व महावीर पुत्र लादू रेगर निवासी पवालिया थाना मोर, नाथू पुत्र उगमा निवासी भासू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने राजेंद्र पुत्र ग्यारसी लाल रेगर निवासी दाबड़दुंबा पुलिस थाना टोडारायसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।



