पंडेर में हटाया अतिक्रमण किया जुर्माना
Jahazpur News 6 फरवरी (आज़ाद नेब) जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत पंडेर में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण पर करवाई करते हुए ज़िला कलक्टर टीकम चन्द बोहरा ने अतिक्रमी पर न्यायालय का कीमती समय नष्ट करने व राजकीय भूमि को नुक़सान पहुँचाने पर 21 हजार रुपए की राशि का जुर्माना लगाया।

ज़िला कलक्टर बोहरा ने पंडेर थाना अधिकारी को विवादित भूमि कि आराज्य संख्या 3594/2 कुल (1888 वर्गफीट ) पर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्वयं मौक़े पर उपस्थित होकर अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवधान पैदा करने पर उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी करवाई करने के निर्देश दिए है। ज़िला कलक्टर के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने का ख़र्चा अतिक्रमणकर्ताओं से पंडेर के नायब तहसीलदार द्वारा वसूला जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी को विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार
जयपुर शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आदेश की पालना में खण्ड विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा, बनेडा, जहाजपुर एवं कोटड़ी के रिक्त पद का कार्यभार उपखंड अधिकारियों को अपने पद के कार्य के साथ अग्रिम आदेश, नियमित अधिकारी की नियुक्ति तक सम्पादित किए जाने के आदेश ज़िला कलक्टर टीकम चन्द द्वारा दिए गए हैं।
उक्त आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर दामोदर सिंह को खंड विकास अधिकारी व पंचायत समिति जहाजपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


